1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे

सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे

कानपुर : कानपुर में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर भोले भाले लोगों से रुपये ऐंठने वाले दो जालसाज़ बर्रा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।एसपी साउथ दीपक भूकर ने पूरे मामले का राजफ़ाश करते हुए बताया गोरखपुर निवासी हितेंद्र कुमार और फतेहपुर निवासी कुतुब उर्फ अब्बास लोगो को रेलवे,फ़ूड विभाग और सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लेते थे।उन्होंने बताया कि जालसाज अब्बास लोगों के सामने खुद को आईएएस अफसर बताकर उनको झांसे में लेता था।इन जालसाजों द्वारा ठगी का शिकार बने कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी जय प्रकाश ने मुक़दमा दर्ज़ कराया था।जिसपर कार्रवाई करते हुए दोनो जालसाजों फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया हैं।एसपी साउथ ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो लोगो से नौकरी के नाम पर 2 से 10 लाख रुपये लेने के बाद उन्हें जाली जॉइनिंग लेटर, आईकार्ड उपलब्ध कराते थे और उन्ही पैसों से एक दो महीने की सैलरी भी देते थे।अभियुक्तों के पास से कई फर्जी जॉइनिंग लेटर,आइकार्ड और 50 हजार रुपये बरामद हुए है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...