कुख्यात अपराधी विकास दुबे को भले ही पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया हो लेकिन विकास के गुर्गों का आतंक आज भी बरकरार है आलम यह है कि विकास के गुर्गे आज भी गाँव वालों की जमीन पर कब्जा किये हुए है और जब कोई उसका विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट करने के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी देते है। जिसका जीता जागता उदाहरण आज कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल के कार्यालय में देखने को मिला जहा बिकरु गाँव के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी प्रधान शैलेंद्र दीक्षित ने लगभग एक दर्जन ग्रामीण आज विरोहा गाँव से आईजी मोहित अग्रवाल के आफिस आये जहा उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान शैलेन्द्र द्वारा कई ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा किया गया है जब कोई विरोध करता हैं तो ये लोग उसके साथ मारपीट करते है वही ग्रामीण का कहना है कि अगर हम लोगो की सुनवाई नही हुई तो हम लोग मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। आपको बता दे कि ग्राम प्रधान शैलेन्द्र के ऊपर कानपुर के अलग अलग थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज है। वही इस पूरे मामले में आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी ऐसे किसी भी अपराधी को छोड़ा नही जाएगा।