1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औद्योगिक शहर कानपुर में एक ऐसी सड़क है जो कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील बन गई है

औद्योगिक शहर कानपुर में एक ऐसी सड़क है जो कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील बन गई है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
औद्योगिक शहर कानपुर में एक ऐसी सड़क है जो कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील बन गई है

कानपुर: क्या कोई सड़क किसी शहर की कानून व्यवस्था के लिये चुनौती बन सकती है। लेकिन औद्योगिक शहर कानपुर में एक ऐसी सड़क है जो कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील बन गई है।

कहते हैं कि किसी शहर का विकास सड़क के रास्ते से होकर गुजरता है। लेकिन कानपुर की ये सड़क सालों से इस बात को मुंह चिढ़ा रही है। नमक फैक्ट्री चौराहा से मसवानपुर होते हुए पनकी-कल्याणपुर जाने वाली ये सड़क, जिस पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, करीब 7 साल से अपनी बदहाली और यहां के लोगों की बेबसी बयां कर रही है।

गोविंदनगर और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली ये सड़क को लेकर आए दिन प्रदर्शन होते हैं। गड्ढों में गिरकर अक्सर लोग घायल होते हैं। जिसके बाद लोग अपने तरीके से नाराजगी जताते हैं। इसी के बाद एसएसपी ने डीएम आलोक तिवारी को लिखे पत्र में इसे जल्द बनवाने की बात कही है..क्योंकि इस रोड पर किसी हादसे से नाराज स्थानीय लोग कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ले सकते हैं। वहीं जनप्रतिनिधि अब इसे बनवाने की बात कह रहे हैं।

फिलहाल सालों से बेहाल इस सड़क को बनवाने के लिए कई चुनावों में हर पार्टी के नेता वादा तो कर गये, लेकिन इसकी सूरत बदलने के लिए करा कुछ नहीं। ऐसे में अब नयी कवायद से इस बेहाल सड़क से विकास की नई राह बनेगी ऐसी उम्मीद जरूर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...