परिवहन से वंचित ग्रामीण मार्ग पर गंगोह विधानसभा से भाजपा विधायक चौधरी किरत सिंह ने रोडवेज बस सेवा का लोकापर्ण किया।यह रोडवेज बस गंगोह से चलकर ग्रामीण मार्गो से होती हुई सहारनपुर पहुंचेगी।विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग पर भाजपा विधायक चौधरी किरत सिंह ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से मिलकर रोडवेज बस सेवा स्वीकृत कराई है।ग्रामीण क्षेत्र के मार्गो से होकर सहारनपुर पहुंचने वाली इस रोडवेज बस से जनपद के अनेकों गांव लाभान्वित होंगे।इन गांवों का अब गंगोह व जिला मुख्यालय सहारनपुर से सीधा सम्पर्क हो जायेगा।विधानसभा के गांव जांडखेडा से फूलमालाओं से सजी बस का फीता काटकर विधायक चौधरी किरत सिंह ने शुभारम्भ उपरान्त हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों की सुख सुविधा देने को कृतसंकल्प है।जिसके तहत यह रोडवेज सेवा शुरु की गई है।इससे पूर्व गांवों को शु़द्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टंकियों और सडकों को बनवाने का कार्य शुरु हो चुका है।