1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर कसा तंज, कहा-‘यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ है

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर कसा तंज, कहा-‘यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर कसा तंज, कहा-‘यहां केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ है

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार के ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में दूसरे नंबर पर पहुंचने को लेकर तंज कसा है। मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर प्रियंका ने लिखा कि वास्‍तव में यहां ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ और ‘ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है।

कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश में रोजगार की स्थिति को अत्‍यंत खराब बताते हुए अपने ट्वीट में सरकार पर हमला बोला। प्रियंका ने लिखा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर यूपी सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता एमओयू के बल पर निवेश कराना। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेंच रहे हैं। वास्तव में यहां केवल ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ और ‘ईज ऑफ डूइंग घोटाला’ है।

इससे पहले प्रियंका ने कोरोना के संक्रमण पर सरकार को घेरा था। उन्‍होंने कहा कि यूपी में मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। कोरोना भयावह रूप ले चुका है। लखनऊ के अस्‍पतालों के सारे बेड और आईसीयू भर चुके हैं। अव्‍यवस्‍थाओं के चलते लोगों  की जान जा रही है। दूसरी तरफ सरकार इन समस्‍याओं का समाधान करने की बजाए खुद की पीठ थपथपाने में जुटी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...