1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या : राम मंदिर की आधारशिला रखते ही अयोध्या में 4 गुना बढ़ीं जमीनों की कीमत

अयोध्या : राम मंदिर की आधारशिला रखते ही अयोध्या में 4 गुना बढ़ीं जमीनों की कीमत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या : राम मंदिर की आधारशिला रखते ही अयोध्या में 4 गुना बढ़ीं जमीनों की कीमत

अयोध्या: अयोध्या में जमीनों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं कि राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के साथ अयोध्या में रोजगार के व्यापक अवसर बढ़ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट (SC) का निर्णय आने के बाद यहां जमीनों के दामों पर भी इसका असर दिखने लगा है. वहीं जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर (Ram Mandir) की आधारशिला रखी है, अयोध्या में जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं. पहले जो जमीन बिस्वा में बिकती थी, अब वर्ग फुट में बिक रही है.

जमीन के कारोबार से जुड़े हुए व्यक्ति बताते हैं कि इन दिनों जमीन की डिमांड बहुत बढ़ गई है. ज्यादातर होटल और रेस्टोरेंट, धर्मशाला के लिए लोग अयोध्या में जमीन खोज रहे हैं. भगवान राम की प्रतिमा लगाने के लिए जमीन की तलाश प्रशासन को भी राम नगरी के सबसे नजदीक बसने वाले 4 गांव हैं- माजा वरहटा, शाहनवा, माझा जमथरा, मीरापुर दुआबा.

यह सभी गांव सरयू नदी के किनारे बसे हुए हैं. इन्हीं में से एक गांव में भगवान राम की 251 मीटर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने का राज्य सरकार प्रयास कर रही है. सूत्रों की माने तो इन क्षेत्रों में बड़ी जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक है. इसके लिए पहले अनुमति लेनी होगी.

बीते दिन अयोध्या से सटे मीरापुर दुआबा में भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने की कवायद शुरू हुई तो मीरापुर दुआबा के लोगों ने कोर्ट का सहारा लिया और प्रशासन पर कम मुआवजे का आरोप लगाते हुए विरोध किया था. जिसके बाद अब माझा वरहटा में भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने की तैयारी हो रही है और जमीन की खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से मुआव.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...