1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तंगहाल जिंदगी जीने को मजबूर गरीब-विधवा-बेसहारा महिला-सरकार से मदद की आस

तंगहाल जिंदगी जीने को मजबूर गरीब-विधवा-बेसहारा महिला-सरकार से मदद की आस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तंगहाल जिंदगी जीने को मजबूर गरीब-विधवा-बेसहारा महिला-सरकार से मदद की आस

ऐसे न जाने कितने गरीब असहाय लोग होंगे जिनका केंद्र व प्रदेश सरकार ने संज्ञान लेकर उनकी भरपूर मदद करने का काम किया है।गंगोह विधानसभा के गांव ढायकी में भी एक गरीब असहाय विधवा महिला को सरकार की मदद की आस है। सविता नामक इस गरीब महिला का पति कुछ महीने पहले पागल कुत्ते के काटने से संक्रमित होकर दुनिया को छोड़ कर जा चुका है।गरीब विधवा महिला के 4 बच्चे हैं जिनका पालन पोषण करने के लिए महिला को दिन रात मेहनत करनी पड़ रही है।महिला के हालात बद से बदतर हो चुके हैं।मकान की छत टूट कर गिर चुकी है। उसकी मरम्मत कराने के लिए भी महिला के पास पैसे नहीं है।बरसात में टपकती छत के नीचे महिला अपने बच्चों को अच्छे दिनों का ढाढस बंधा रही है।महिला की दयनीय स्थिति को देखकर हर कोई तरस खा रहा है।महिला को सरकार की मदद की दरकार है।महिला का कहना है कि यदि सरकार उसकी मदद कर दे तो उसके बच्चे और वह बिना किसी डर भय के अपनी छत के नीचे सो सकती है।महिला का कहना है कि फिलहाल जो उसके मकान की स्थिति है वह बहुत खस्ता हाल है।उसका टूटा हुआ मकान कभी भी गिर सकता है।महिला के पड़ोसी जितेंद्र कुमार का कहना है कि महिला सरकार की मदद के लिए पात्र है। सरकार को इस महिला की दयनीय स्थिति का संज्ञान लेकर इसकी मदद कर इसे सहारा देना चाहिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...