1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है: सीएम योगी

कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है: सीएम योगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में अपराधों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने विधानसभा में आंकड़े पेश करते हुए यह भी कहा कि राज्य में हालात पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। मुख्यमंत्री ने सदन में 2016 से लेकर अब तक के तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ गिरा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कानून व्यवस्था की बात करता है लेकिन विपक्ष कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है।

योगी ने कहा कि 2016 से लेकर अब तक डकैती के मामलों में 74.5 फीसद तक कमी आई, लूट के मामलों में 65.3फीसद, हत्या के मामले में 26 .43 फीसद की कमी आई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश को अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में रखा है। योगी ने सदन को बताया कि राज्य में तीन तलाक को लेकर सबसे ज्यादा 1434 मामले दर्ज किए गए और 265 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

बता दें कि विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा की कार्यवाही सिर्फ 2.40 घंटे चल सकी और सरकार ने इस हंगामे के बीच 27 विधेयक पास कराए। हंगामे के चलते प्रश्न प्रहर भी नहीं हो सका। सीएजी की रिपोर्ट और राज्य वित्त आयोग की संस्तुतिओं की रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखा गया। मुख्यमंत्री के जवाब के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...