1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, एक आईएएस व पांच पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, एक आईएएस व पांच पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, एक आईएएस व पांच पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में शनिवार देर शाम राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया। शासन ने एक आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। जबकि पूर्व में स्थानांतरित एक पीसीएस अधिकारी को नई तैनाती स्थल पर तुरंत जाकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

आईएएस अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल को मेरठ से इसी पद पर नोएडा ट्रांसफर किया गया है। पीसीएस अधिकारियों में एसडीएम अभय कुमार सिंह को नोएडा से बलिया, एसडीएम रजनीकांत मिश्रा को मैनपुरी से नोएडा, एसडीएम प्रमोद कुमार को संतकबीरनगर से महराजगंज, एसडीएम गुलशन को बागपत से संतकबीरनगर और एसडीएम मान सिंह पुंडीर को रामपुर से मैनपुरी ट्रांसफर किया गया है। एसडीएम संजय मिश्रा का नोएडा से पूर्व में जौनपुर ट्रांसफर किया गया था। उन्हें तुरंत नई तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार करने को कहा गया है।

नाम कहा थे कहा गए
अंकित खंडेलवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मेरठ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नोएडा
अभय कुमार सिंह एसडीएम, नोएडा एसडीए, बलिया
रजनीकांत मिश्रा एसडीएम, मैनपुरी एसडीएम, नोएडा
प्रमोद कुमार एसडीएम, संतकबीरनगर एसडीएम, महराजगंज
गुलशन एसडीएम, बागपत एसडीएम, संतकबीरनगर
मान सिंह पुंडीर एसडीएम, रामपुर एसडीएम, मैनपुरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...