फीलखाना थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट के पास सरकारी फार्म में एक युवक की बोरे में लाश मिलने से हडकंम्प मच गया जिसके बाद क्षेत्रीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाच में जुट गई है बताया जा रहा है कि सरकारी फार्म के किनारे रहने वालों को दो दिनों से बदबू आ रही थी जिसके चलते शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगो ने जानकारी करने के लिए निकले तो देखा एक बोरे में लाश पड़ी है जिससे बदबू आ रही थी जिसके बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी । बताया जा रहा है कि यह लाश कई दिन पुरानी है फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है