भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ नकुल पुलिस व आबकारी विभाग ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 226 बोतल देसी शराब हरियाणा मार्का चार्ली संतरा व एक अदद मोटरसाइकिल होंडा शाइन बरामद हुई है।
नकुड पुलिस व आबकारी विभाग ने थाना क्षेत्र के गांव साल्हापुर से अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के द्वारा पकड़े गए अभियुक्त का नाम जसवीर पुत्र जनेश्वर निवासी ग्राम साल्हापुर बताया गया है।
बताते चलें की जनपद का थाना नकुड-सरसावा-गंगोह-चिलकाना और मिर्जापुर हरियाणा की सीमा से सटे हुए है।इन थाना क्षेत्रों से शराब तस्कर हरियाणा मार्का शराब की तस्करी के प्रयास में रहते हैं।
नकुड पुलिस आबकारी विभाग के साथ मिलकर लगातार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों पर लगाम कसने का काम कर रही है।