1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फीस जमा न करने पर कई छात्रों को कर दिया व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव, अभिभावकों का हंगामा

फीस जमा न करने पर कई छात्रों को कर दिया व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव, अभिभावकों का हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फीस जमा न करने पर कई छात्रों को कर दिया व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव, अभिभावकों का हंगामा

कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों पर फीस जमा कराने को लेकर तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
दरअसल, दर्शन अकैडमी में पढ़ने वाले कई छात्रों के अभिभावकों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके बच्चों को अचानक ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। जानकारी करने पर अभिभावकों को बताया गया, क्योंकि उनके बच्चों की फीस जमा नहीं हुई, इसलिए बच्चों को ग्रुप से रिमूव किया गया है। जिसके बाद दर्जनों अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में उनके बच्चों के नाम स्कूल से काटकर उनका भविष्य खराब किया जा रहा है। अभिभावकों ने स्कूल संचालकों पर मनमानी फीस भी वसूलने का आरोप लगाया। इसी के साथ कोरोना काल में सभी की मजबूरी समझते हुए फीस में रियायत दिए जाने की मांग की। हालांकि, इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजबूरी में कई अभिभावकों ने किसी तरह इंतजाम करके तत्काल स्कूल की फीस जमा कराई। उधर, स्कूल के संचालकों ने आरोपों को नकारते हुए किसी पर दबाव ना बनाए जाने की बात कही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...