प्रतापगढ़ के हथिगवां कोतवाली क्षेत्र के कूढ़ा गाँव मे एक युवक की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से हत्त्या कर दी गयी ।कूढ़ा गाँव के ही कृष्ण कुमार पाण्डेय के घर मे एक अज्ञात युवक रात को घर मे घुस गया । घर मे घुसे हुए व्यक्ति को बदमाश समझकर कृष्ण कुमार पाण्डेय ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से युवक पर फायर झोंक दिया जिससे युवक के शरीर मे छर्रे घुस गए और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । पुलिस सूचना पाकर जब मौके पर पहुँची और पूछताछ की तो पता चला मृत युवक पड़ोस के ही गाँव का है जो जानकारी करने पर पता चला कि मानसिक रोगी होने के साथ साथ नशे की लत भी थी युवक को । कल रात अपने घर से झगड़ा करने के बाद घर से निकला युवक कूढ़ा गाँव के कृष्ण कुमार पाण्डेय के घर मे घुस गया युवक को बदनीयती से घर मे घुसने और बदमाश समझ कर कृष्ण कुमार द्वारा किये गए फायर से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । बन्दूक जिससे फायर किया गया है उसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी ।