1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा

लखनऊ : घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा

लखनऊ के आलमाबग में शोहदे ने घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़ की। पति के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बेरहमी से पीट दिया। दंपति के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आते देख आरोपी  भाग निकला। पीड़िता ने आलमबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला के मुताबिक वह घर पर अकेले थी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाला अहमद घर में घुस आया। अहमद ने महिला के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी हाथापाई करने लगा। इस बीच महिला का पति भी घर आ गया।पत्नी के साथ अहमद को गलत हरकत करते देख उसके विरोध किया। जिस पर आरोपी ने महिला के पति को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

महिला के अनुसार अहमद ने रॉड से हमला करने का प्रयास भी किया था। शोर मचने पर पड़ोसियों को आते देख अहमद धमकी देते हुये फरार हो गया। वहीं, शोहदे की पिटाई से महिला के पेट में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।जहां मेडिकल जांच में पिटाई के कारण महिला के पेट में सूजन होने का पता चला।इंस्पेक्टर आलमबाग प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

मुकदमा वापस नहीं लेने पर धमकाया

अमीनाबाद कसाईबाड़ा निवाीस युवती ने वर्ष 2019 में फतेहगंज निवासी जावेद खान के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।घटना के बाद से ही जावेद फरार था।इस बीच आरोपी ने युवती पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाला था। मना करने पर आरोप ने परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। युवती के मुताबिक गुरुवार को वह ससुराल से कसाईबाड़ा स्थित मायके आई थी।

इस बीच आरोपी ने घर में घुस कर दोबारा से अभद्रता की और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।इंस्पेक्टर धमेंद्र सिंह ने बताया कि जावेद की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जायेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...