1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में लव जेहाद के मामले लगातार सामने आ रहे

कानपुर में लव जेहाद के मामले लगातार सामने आ रहे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर में लव जेहाद के मामले लगातार सामने आ रहे

कानपुर : कानपुर में लव जेहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. नया मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी इलाके का है. यहां रहने वाली युवती को एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद मुस्लिम युवक युवती को भगा ले गया. परिजनों का आरोप है कि बेटी घर में रखे रुपए और जेवर भी साथ ले गई. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.आपको बता दें कि गुजैनी में रहने वाली 22 साल की युवती गुरुवार शाम से लापता है.परिजन अभी उसकी खोज खबर कर ही रहे थे तभी एक फोन ने उनके मुसीबतों को और बढ़ा दिया. शुक्रवार सुबह उन्हें एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि मैं अफजल बोल रहा हूं.तुम्हारी बेटी मेरे साथ है और हम लोग शादी करने जा रहे हैं.परिजनों का कहना है कि उन्हें आज ही पता चला कि उनकी बेटी जिस रमन से बात करती थी उसका वास्तविक नाम अफजल है.अफजल मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लापता युवक युवती की तलाश शुरू कर दी है.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...