1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में बाइक चोरी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

मेरठ में बाइक चोरी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ में बाइक चोरी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

मेरठ में बाइक चोरी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में शातिर चोर महज 30 सेकंड में महंगी बाइक के एडवांस लॉकिंग सिस्टम को तोड़कर चुरा लेता है ।सीसीटीवी में चोर की करतूत कैद हो गई। जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली ।और कहा कि मेरठ में उनकी बाइक सुरक्षित नहीं है।

जी हां यह वीडियो मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र का बताया जा रहा है ।आप देख सकते हैं किस तरह से चोर रेकी करते हुए आता है जैसे ही उसे यकीन हुआ कि उसे कोई नहीं देख रहा तो उसने एक पेचकस नुमा औजार से बाइक का लॉक तोड़ दिया और फिर तेजी से बाइक घुमाई और उस पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। यह मेरठ की हकीकत है हालांकि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद मेरठ पुलिस इस मामले में शिकंजा तो कैसा है लेकिन अभी भी बाइक चोरी की लाइव तस्वीरें सामने आ रही है अब देखना यह होगा कि सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कब तक इस चोर की शिनाख्त कर पाएगी और क्या उस पीड़ित शख्स की बाइक बरामद कर पाएगी। जिसकी बाइक तस्वीरों में चोरी होती हुई दिखाई दे रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...