1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना संक्रमित दरोगा के खाने में निकले कीड़े

कोरोना संक्रमित दरोगा के खाने में निकले कीड़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संक्रमित दरोगा के खाने में निकले कीड़े

कोरोना संक्रमित आम नागरिकों के तो कोविड वार्ड में तमाम तरह की परेशानियां भुगतने के वीडियो अब तक वायरल हो चुके हैं। मगर, इस बार एक कोरोना वरियर ने जिले के सुभारती हॉस्पिटल में बनाए गए कोविड सेंटर की असलियत का वीडियो वायरल किया है।
दरअसल, हस्तिनापुर थाने में तैनात दरोगा सतवीर तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सुभारती हॉस्पिटल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया था। दरोगा सतवीर का आरोप है कि आज उन्हें खाना दिया गया तो उनकी दाल में किसी कीड़े की टांग पड़ी हुई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने हॉस्पिटल के वार्ड बॉय से की तो वार्ड बॉय ने भी इस मामले में कुछ ना कर सकने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद दरोगा सतबीर ने वार्ड में सड़े हुए और कीड़े पड़े हुए खाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, इसके बावजूद अभी तक इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उधर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...