कानपुर पुलिस ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में अलग अलग जगह दबिश देकर हाईटेक सट्टे के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगो को गिरफ्तार किया है ।इस दौरान पुलिस ने विदेशी करेंसी के साथ साथ 93 लाख रुपये ,रुपये गिनने वाली मशीन 11 मोबाइल ,और लैपटॉप भी बरामद किए है ।एसएसपी प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच में सट्टा और आई पी एल में सट्टा लगवाये जाने की सूचना पर पुलिस ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए 6 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है ।जिसमे मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह भी शामिल है ।इस सट्टे की खास बात यह है कि मोबाइल एप के जरिये यह सट्टा बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा है और इसका पेमेंट वाट्सअप में अमाउंट बताकर किया जा रहा है ।इस सट्टे का कारोबार करने वालो को तार देश के अन्य राज्यो में भी फैले है जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी