1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

यूपी और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

लखनऊ: यूपी और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी रोडवेज और बिहार परिवहन मिलकर दोनों राज्यों के बीच बसें चलाने जा रहा है। यूपी से 69 तो बिहार से 97 बसों का संचालन होगा। ये बसें यूपी के 25 शहरों से बिहार के विभिन्न जनपदों के बीच चलेंगी।

सितंबर 2019 में हुए समझौते के मुताबिक मार्च 2020 में बिहार परिवहन निगम को पत्र भेजकर बस संचालन की तारीख तय करनी थी। पर, लॉकडाउन की वजह से बात नहीं हो सकी। अब दोनों राज्यों के बीच बैठक की तारीख तय होनी है। इसके लिए एक पत्र बिहार परिवहन को भेजा गया है।

मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ बताते हैं कि जल्द ही दोनों राज्यों के साथ बैठक करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दिवाली के आसपास बसों का संचालन शुरू करने की उम्मीद है।

यूपी के इन 25 शहरों से चलेंगीं बसें 
लखनऊ व वाराणसी से औरंगाबाद, आजमगढ़ से माझीघाट, बलिया व गोरखपुर से छपरा, बक्सर से उजियारघाट, गोरखपुर से मुजफ्फरपुर, वाराणसी व चंदौली से भभुवा, वाराणसी, देवरिया व बलिया से पटना, भदोही से दरभंगा, वाराणसी से गया, गोरखपुर से सिवान व मोतिहारी, गोरखपुर से रक्सौल, वाराणसी से डेहरी, रामनगर से भभुआ, वाराणसी से आरा, बलिया से भरौली, अलीनगर से डेहरी शामिल हैं। बैठक के बाद इन रूटों में बदलाव भी हो सकता है।

 

इन बिंदुओं पर होनी है बातचीत
-दोनों राज्यों के बीच बस का किराया

-बसों की संख्या के आधार पर परमिट

-बस अड्डे पर बसों का पार्किंग शुल्क

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...