1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में हुक्का बार पर रोक लगा दी रोक

गाजियाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में हुक्का बार पर रोक लगा दी रोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में हुक्का बार पर रोक लगा दी रोक

गाजियाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में हुक्का बार पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वह किसी भी रेस्टोरेंट व कैफे में हुक्का बार चलाने की अनुमति न दी जाए। इसी कड़ी में गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कौशांबी थाना क्षेत्र में चल रहे एंजेल मॉल में हुक्का बार में छापेमारी की जिसमें 50 लड़के लड़कियों को मौके पर हुक्के का सेवन करते हुए और लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया हालांकि सभी से पूछताछ जारी है.

प्रदेश भर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते कोर्ट ने यह आदेश दिया है की रेस्टोरेंट व कैफे में हुक्का बार पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यह सामुदायिक संक्रमण का रूप ले लेगा। जिसके चलते आज गाजियाबाद के एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने कौशांबी स्थित एंजेल मॉल खुद मौके पर जाकर हुक्के बार को बंद कराया मौके पर मिले लड़की लड़कियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...