1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पांच महीने से महराजगंज के मंदिर रहे फ्रांसिसी परिवार ने डीएम से मांगी ये इजाजत

पांच महीने से महराजगंज के मंदिर रहे फ्रांसिसी परिवार ने डीएम से मांगी ये इजाजत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पांच महीने से महराजगंज के मंदिर रहे फ्रांसिसी परिवार ने डीएम से मांगी ये इजाजत

लॉकडाउन शुरू होने के समय से ही महराजगंज के लक्ष्मीपुर के कोल्हुआ मंदिर परिसर में फंसा फ्रांसीसी परिवार अब उत्तराखंड जाना चाहता है। पांच महीनों से यहां रह रहे इस परिवार को कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन भ्रमण के उद्देश्य से निकले ये लोग अब उत्तराखंड जाने की इच्छा जता रहे हैं। सोमवार को यह परिवार डीएम से मिला और एक प्रार्थना पत्र देकर उत्तराखंड जाने की अनुमति दिलाने की मांग की। डीएम ने इस परिवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद अवगत कराने का भरोसा दिया है।

फ्रांस के पैलरस वर्गनी दंपति अपने तीन बच्चों के साथ विश्व भ्रमण पर निकले थे। मार्च में वे नेपाल जा रहे थे कि लॉकडाउन के चलते सीमा सील हो गई। इसके बाद यह परिवार कोल्हुआ मंदिर परिसर में रुक गया। फ्रां‍सिसी परिवार को यहां की आबोहवा रास आ गई। तभी से यह परिवार यहीं है। एक बार बीच में वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए ये लोग दिल्ली गए थे और इसी 13 अगस्त को परिवार की बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर कुछ दिनों के लिए इलाज कराने गोरखपुर गए थे।

सोमवार की सुबह पूरा परिवार अपनी गाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार से मिलकर इच्छा जताई कि ये लोग अब उत्तराखंड जाना चाहते हैं और प्रार्थना पत्र देकर डीएम से इसमें मदद करने का अनुरोध किया। डीएम ने इस परिवार के बच्चों से बात की और इस दंपति से यहां के अनुभवों के बारे मेंं पूछा। इस दंपति ने क्षेत्र के लोगों से मिले सहयोग की सराहना की और कहा कि यहां सब बहुुुत अच्‍छा है। लेकिन अब वे उत्तराखंड जाना चाहते हैं।

लॉकडाउन के समय से ही फ्रांसीसी परिवार कोल्हुआ गांव में रह रहा है। परिवार ने उत्तराखंड जाने की इच्छा जताते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। आवश्यक कार्रवाई कर परिवार को अवगत करा दिया जाएगा।
डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...