1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री ने की आत्महत्या, मंदिर के पास फंदे पर लटकता मिला शव

शाहजहांपुर में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री ने की आत्महत्या, मंदिर के पास फंदे पर लटकता मिला शव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री ने की आत्महत्या, मंदिर के पास फंदे पर लटकता मिला शव

शाहजहांपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री मनोज त्रिपाठी ने फांसी लगाकर जान दे दी, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे के बाद हुआ, उन्हें फांसी पर लटकता हुआ देख परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर ले जाया गया। शाहजहांपुर के मोहल्ला चौकसी निवासी मनोज त्रिपाठी ठेकेदारी करते थे, साथ  ही उनका एक मंदिर भी था।

बताया जाता है कि शुक्रवार रात 11 बजे के बाद मंदिर के पास ही लगी दीवार से सटे सत्संग वाले स्थान पर उन्हें कुछ लोगों ने फांसी पर लटकता देखा। इस पर शोर मचा, तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज त्रिपाठी पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन जितिन प्रसाद की भी बेहद करीबी थे। वह 50 साल की से ऊपर थे। उनके निधन की खबर सुनते ही तमाम लोग उनको घर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने फांसी क्यों लगाई, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...