1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लकड़ी को बरामद किया

वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लकड़ी को बरामद किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लकड़ी को बरामद किया

कुशीनगर में वन विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत से दिन में ही लकड़ी माफ़िया कीमती सागौन की लकड़ियों को काटकर तस्करी करने में लग जाते है। आज दिन में ही सागौन की कीमती लकड़ी को तस्करों द्वारा काटकर तस्करी के लिए भेजा जाना था कि ग्रामीणों के द्वारा शोर कर बन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया गया। वन विभाग की टीम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर लकड़ी को बरामद किया । सबसे बड़ी बात ये है कि बन बिभाग के रेंजर अपने क्षेत्र का निरीक्षण क्यो नही करते यदि देखरेख करते तो कीमती लकड़ियां नही कटती। इस संदर्भ में सेवरही वन विभाग के क्षेत्राधिकारी से पूछा गया तो लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...