यूपी के महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोधवल ग्राम पंचायत में नाली विवाद को लेकर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है । इस वायरल वीडियो में गांव के पूर्व प्रधान एवं उनकी बहू को नाली विवाद पर पट्टीदारों ने जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । वीडियो में आप साफ देख सकते है कि नाली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पहले महिला को और उसके बाद महिला के ससुर को जमकर पिटाई कर दी वही किसी ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में तेजी दिखाते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार शाव ने बताया कि जिन को चोट लगी है उनकी मेडिकल कराकर इस पूरे मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।