आज से देश भर में 80 ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में आज वाराणसी से भी तीन ट्रेनों का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है। करीब पांच माह के बाद वाराणसी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई देगी। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण 24 मार्च से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था जिसको लेकर आने जाने वाले यात्रियों के साथ साथ इससे आजीविक से जुड़े सैकड़ों लोग प्रभावित हुए थे लेकिन आज वाराणसी लगभग 5 ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है जिसमें वाराणसी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन वंदे भारत भी शामिल है । इस दौरान यात्रा कर रहे यात्रियों से जब बातचीत की गई तो उनके चेहरे पर एक खुशी भी थी साथ ही साथ अभी भी कहीं न कहीं इस महामारी का डर भी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कैंट स्टेशन के प्रबंधक आनंद मोहन ने बताया कि आज कैंट स्टेशन से 5 दिनों का परिचालन शुरू किया गया है जिसमें वंदे भारत पहली ट्रेन है जो यात्रियों को लेकर नई दिल्ली को जाएगी इस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से पहले उनकी थर्मल स्कैनिंग के स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से पहले उनकी थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ सामानों को भी सैनिटाइज किया गया इसके बाद यात्रियों को प्लेटफार्म व ट्रेनों में प्रवेश दिया गया