1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘अमन’ बनकर चार बच्चों के बाप अब्दुल ने किया था किशोरी का अपहरण, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

‘अमन’ बनकर चार बच्चों के बाप अब्दुल ने किया था किशोरी का अपहरण, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘अमन’ बनकर चार बच्चों के बाप अब्दुल ने किया था किशोरी का अपहरण, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से बीती तीन सितंबर को अगवा की गई नाबालिग किशोरी को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि चार बच्चों के पिता अब्दुल ने अपना नाम अमन बताकर किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद आरोपी किशोरी को बंधक बनाकर पिछले कई दिन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
बताते चलें मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। इस परिवार के पड़ोस में 42 साल का अब्दुल भी अपनी बीवी और चार बच्चों के साथ किराए पर रहता था। आरोप है कि अब्दुल ने पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को फोन पर अपना नाम अमन बताते हुए दोस्ती कर ली। इसके बाद किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर आरोपी बीती तीन सितंबर को उसे रास्ते से से अगवा करके ले गया। मामले का खुलासा होने पर हिंदू संगठन लगातार हंगामा करते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग उठा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की कॉल डिटेल में मिले नंबरों को सर्विलांस पर लेते हुए किशोरी को गंगानगर आई ब्लॉक से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे अगवा करके गाजियाबाद ले गया। जहां एक रात उसे एक कमरे में रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन आरोपी उसे मेरठ के गंगानगर में ले आया और यहां उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। उधर पुलिस की जांच में सामने आया है कि चार बच्चों का पिता अब्दुल पहले भी दो बार शादी कर चुका है। लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए उम्र दराज अब्दुल विग पहनता था। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं, हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस कांड में अन्य कई लोगों को भी शामिल बताते हुए जांच की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...