राजधानी लखनऊ में रविवार को करीब दो लाख आबादी बिजली संकट झेलेगी। टिकैतराय तालाब ट्रांसमिशन सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। इससे यूपीआईएल, आरडीएसओ, वैद्यस्टील, आरएलबीएच व ऐबट रोड सहित कई उपकेंद्र ठप रहेंगे। इससे नाका हिंडोला, राजेन्द्र नगर, आर्यनगर, मोतीनगर, गणेशगंज, रानीगंज, बशीरतगंज, मवैया व मोतीझील सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा रेजीडेंसी उपकेंद्र दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। इससे सूरजकुंड, जवाहर नगर, नई बस्ती, नबीउल्लाह रोड, जिला न्यायालय, राजस्व परिषद कार्यालय, कैसरबाग, पीर जलील खटिकाना, जगत नारायण रोड, सिटी स्टेशन, खत्री टोला, बाघशेर जंग, रजिस्ट्री कार्यालय, वजीरगंज, गोलागंज, बलरामपुर अस्पताल, मशकगंज, मुर्गखाना, पत्थर वाली गली, बारुद खाना व चिकमंडी सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। लेसा के मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि उपकेंद्र में मरम्मत कार्य किया जाएगा।