1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डीएम ने कांशीराम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बात।

डीएम ने कांशीराम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बात।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डीएम ने कांशीराम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बात।

कांशीराम अस्पताल में स्टॉफ की लापरवाही और एक ही दिन में 5 कोरोना मरीजों की मौत के बाद गुरुवार को डीएम आलोक तिवारी ने कांशीराम अस्पताल में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात भी की और इलाज की व्यवस्था के बारे में पूछा।
डीएम आलोक तिवारी गुरुवार सुबह अचानक कांशीराम अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से वार्डों का हाल देखा। साथ ही अस्पताल के स्टाफ की जानकारी कर मरीजों से भी बात की। डीएम आलोक तिवारी ने बताया कि लापरवाही पर अस्पताल के चार डॉक्टरो को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है। इसके साथ ही वर्तमान समय मे अस्पताल में इलाज ठीक से किया जा रहा है। जिस पर मरीजों ने भी संतुष्टि जताई है। डीएम ने कहा कि यदि आगे भी लापरवाही के मामले सामने आएंगे तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...