1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना के मरीज का अस्पताल में मनाया गया बर्थडे, वीडियो वायरल

कोरोना के मरीज का अस्पताल में मनाया गया बर्थडे, वीडियो वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के मरीज का अस्पताल में मनाया गया बर्थडे, वीडियो वायरल

कोरोना ने लोगों के मौज मस्‍ती पर ग्रहण लगा दिया है। कोरोना के डर से लोग एक-दूसरे से मिलने से भी कतरा रहे हैं। फिर भी इस संकट में ये अक्‍सर सुनने को मिल जाया है कि एतिहात बरतते हुए मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं जन्‍मदिन हो या कोई और फंक्‍शन उसको भी आम लोग नियमों का पालन कर इंज्‍वाय कर रहे है।
ऐसे में मेरठ के एक निजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में नजारा मेरठ में देखने को मिला है,जहां कोविड वार्ड में मरीजों ने पार्टी मनाई और डांस भी किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है ।

मेरठ के गढ़ रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के कोरोना वार्ड का नजारा इस वायरल वीडियो में बदला हुआ नजर आया। मरीजों ने गीत-संगीत और डांस के जरिए वार्ड का माहौल बदल दिया। एक मरीज का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही दर्जनों गाने सुनाए गए। कोरोना वार्ड में डांस और गाने का वीडियो फेसबुक पर खूब चर्चा में रहा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वार्ड में सभी मरीजों की मनोदशा पॉजिटिव रखने के लिए खास प्रयास है। सभी एक परिवार की तरह रहते हैं।

उन्हें आयुर्वेदिक दवाएं देने के साथ ही योग की भी जानकारी दी जाती है। मेडिकल स्टाफ ने पीपीई किट पहनकर डांस किया। मरीजों का हौसला बढ़ाया। उन्हें हैपी बर्थ डे कहते हैं ।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...