दो दिन पूर्व आरटीओ के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब आज कोरोना जांच की एक टीम आरटीओ विभाग पहुची, जिससे आरटीओ के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, विभाग की बात करे तो कोरोना का ख़ौफ़ इतना था कि विभाग के कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल था तो वहाँ के अधिकारियों के चेहरों में भी डर साफ साफ देखा जा रहा था वही आरटीओ के संभागीय परिवहन अधिकारी को मौके पर मौजूद ही नही थे
कोरोना झांच टीम के सदस्य विकास राणा ने बताया कि प्राप्त 16 लोगों की लिस्ट के मुताबिक 15 लोगो की सेम्पलिंग की जा चुकी है और एक व्यक्ति यहाँ प्रजेंट ही नही है जिसमे से 2 व्यक्ति कोरोना पोसिटिव पाए गए है बाकियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है