1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम ऑफिस में तैनात रहे कांस्टेबल की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या

पीएम ऑफिस में तैनात रहे कांस्टेबल की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम ऑफिस में तैनात रहे कांस्टेबल की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या

सोमवार देर रात बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है मृतक कांस्टेबल पीएम ऑफिस में भी तैनात रह चुका था। मेरठ के हॉस्पिटल में कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक जानी थाना क्षेत्र के डालूहेड़ा गांव का रहने वाला मनीष दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था। बताया जाता है इन दिनों मनीष दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात था। सोमवार की शाम मनीष बाइक से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में रोशनपुर गेट के निकट बाइक सवार चार बदमाशों ने मनीष से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने मनीष को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस और परिजनों द्वारा घायल मनीष को मेरठ के केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात ऑपरेशन के दौरान मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...