1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में बोले सीएम योगी, ई-बुक आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा का माध्यम

गोरखपुर में बोले सीएम योगी, ई-बुक आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा का माध्यम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर में बोले सीएम योगी, ई-बुक आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा का माध्यम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमारे लिए सेवा ही संगठन है। सेवा ही संगठन के इस जयघोष को अपने जीवन का संकल्प बना कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने जिस मजबूती के साथ काम किया न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य में भी लोगों को प्रेरणा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम 5.30 बजे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा आनलाइन आयोजित ई-बुक विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

यह ई-बुक लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यो पर आधारित है। गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई-बुक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल खंड के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की। उनका यह सेवा कार्य अविस्मरणीय है, जिसकी सर्वत्र सराहना हुई है। जब एक तरफ कोरोना की वजह से व्यापक पैमाने पर पलायन हो रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना सेवा के इस कार्य के साथ जुड़ा रहा। उनके कार्यो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से डिजिटल ई बुक के रूप में प्रकाशन देश के लोगों को सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में जब सड़कों पर मजदूरों का रेला चल रहा था, तब भाजपा कार्यकर्ता भोजन दे रहा था। कोई पानी दे रहा था, कोई चप्पल पहनाने का कार्य कर रहा था। भाजपा कार्यकर्ता नर सेवा, नारायण सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा था।  इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ जब लड़ाई की बाच होगी, जब कभी विभिन्न राजनीतिक संगठनों की चर्चा होगी, उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भाव को प्रदर्शित करती यह ई -बुक आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा का माध्यम होगी। लोकार्पण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...