सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट एवं एससी एसटी समेत धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा ।जिलाध्यक्ष के निजी गनर व तीन अज्ञात पर भी दर्ज हुआ मुकदमा । मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर निवासी दलित महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा। जांच में जुटी पुलिस।कल जमीनी विवाद में सपा जिलाध्यक्ष समेत कई लोग असलहे समेत पहुचे थे विवादित जमीन पर,जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल।