यूपी के बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दिल्ली से किराये पर बुक करके लायी गयी कार को हाईवे पर लूटने वाले हाईवे के तीन लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है और लुटेरों के कब्जे से 1 महीने पूर्व हाईवे पर लूटी गई इको कार बरामद की है पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से तीन तमंचे व कई कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस की गिरफ्त में खड़े यह है शाहजहांपुर के रहने वाले ओमेंद्र मानसिंह और लइक, जिन पर किराये की कार के चालक को बाँधक बना हाईवे पर लूटने का आरोप है । बुलंदशहर के एसएसपी की माने तो तीनों का लुटेरे दिल्ली के आनंद विहार इलाके से 26 जुलाई को ईको कार बुक करके बुलंदशहर लाये थे और दिल्ली- बदायूं हाईवे पर चालक को बाँधक बना खेत मे फेंक ईको कार लूटकर फरार हो गए थे, आज इसी लूटी गई इको कार में सवार हो लुटेरे 1 मिस्ट्री के साथ दिल्ली जा रहे थे कि कोतवली देहात पुलिस को इसकी भनक लग गई ,कोतवाली देहात पुलिस हाईवे पर नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग करनी शरू कर दी। लुटेरे पुलिस को देख भागने लगे, पुलिस ने पीछा किया, तो लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया और इनके कब्जे से लूटी गई यह ईको कार और तीन तमंचे कारतूस बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई को नकद ₹20 हजार का दिया पुरस्कार.