लखनऊ पीजीआई हॉस्पिटल के परिसर में एक बिज्जू घुस गया। अस्पताल के सेमिनार कक्ष में बिज्जू देख वहां तैनात कर्मियों में हड़कंप मच गया। देखते-देखते बिज्जू सेमिनार कक्ष के पंखे पर पहुंच गया। जहां बिज्जू पंखे पर काफी देर तक घूमता रहा। आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गई। जहां वन दरोगा हरि सिंह व सभाजीत मौके पर पहुंचकर बिज्जू को पकड़ा।
डीएफओ रवि सिंह ने बताया कि बिज्जू को पकड़ लिया गया है। दो घंटे तक बिज्जू वन टीम को परेशान करता रहा। इस दौरान किसी पर कोई हमला नहीं किया। बिज्जू को पकड़कर रसूलपुर के जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान हास्पिटल में अफरा-तफरी का महौल रहा।
पीजीआई के डॉक्टर ने बताया कि नेफ्रोलॉजी के सेमिनार हॉल में सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कहीं से बिज्जू आ गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम बुलाकर उसे वापस सुरक्षित हरी भरी जगह में छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि अस्पताल के आसपास काफी हरियाली भरा क्षेत्र है। इस वजह से वह कहीं से आ गया होगा।