1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्वायफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, दोस्त के साथ प्रेमिका को बचाने पहुंचा प्रेमी

ब्वायफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, दोस्त के साथ प्रेमिका को बचाने पहुंचा प्रेमी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ब्वायफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, दोस्त के साथ प्रेमिका को बचाने पहुंचा प्रेमी

शाहजहांपुर में शनिवार सुबह एक किशोरी ने जान देने के लिए गर्रा नदी में छलांग लगा दी, लेकिन किशोरी को लोगों ने नदी से निकाल लिया। किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के चलते हुई अनबन के कारण किशोरी ने जान देने की कोशिश की। किशोरी शनिवार को गर्रा नदी के पुल पर पहुंची। उसने मौका देखते ही पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगा दी।

उसे ऐसा करते हुए देख लोगों ने रोकने के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक किशोरी ने छलांग लगा दी थी। किशोरी नदी में जा गिरी और डूबने लगी। इस दौरान नीचे से कुछ लोग नदी में पहुंच गए और डूब रही किशोरी को नदी से बाहर निकाल लिया। किशोरी बेहोशी हालत में थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज किया गया, हालत ठीक बताई गई है। नदी में से निकाले जाने के दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बताया कि वह लड़की का ब्वाय फ्रैंड है। युवक के साथ में ही उसका दोस्त भी था। इसी से अंदाजा लगाया गया है कि मामला प्रेम प्रसंग में अनबन का था, जिसके कारण किशोरी ने जान देने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...