बिजनौर: एक आश्रम में महाराज की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई है। मैं राज की मौत होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई पता चला है कि मेहर आज रात में शौच के लिए उठे थे उनके सर पर ईट से चोट के निशान मिले हैं जिसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है पुलिस ने मेहराज का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।
हम आपको बता दें की बिजनौर के चांदपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर क्षेत्र में योगानंद नाम के महाराज अभी हाल फिलहाल में ही रहने के लिए आश्रम में आए थे। जहां बीती रात शौच के लिए योगानंद महाराज जब उठ कर गए तो अचानक से सर पर ईट लगने से उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहां रह रहे महाराज विष्णु दास ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा ईट से प्रहार करके महाराज को मौत के घाट उतारा गया है।इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। महाराज की संदिग्ध मौत को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह का कहना है कि महाराज शौच के लिए रात में उठ कर गए थे। जहां पर रखी तख्त से महाराज जी टकराकर जमीन में गिर गए और ईट लगने से महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।उधर इस घटना को लेकर महाराज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।