1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बेगमपुरा, दून समेत 50 ट्रेनें नए टाइम टेबल के हिसाब से बदले रूट से चलेंगी, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

बेगमपुरा, दून समेत 50 ट्रेनें नए टाइम टेबल के हिसाब से बदले रूट से चलेंगी, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेगमपुरा, दून समेत 50 ट्रेनें नए टाइम टेबल के हिसाब से बदले रूट से चलेंगी, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

कोरोना की उभरने के बाद सामान्य स्थिति में ट्रेनों के नियमित संचालन पर बेगमपुरा समेत कई ट्रेनों का रूट बदलेगा। ट्रेनें नए टाइम टेबल के हिसाब से बदले रूट से चलेंगी। इसमे करीब 50 ट्रेनें शामिल हैं। पहली बार रेलवे ने इतने बड़े पैमाने पर ट्रेनों का समय व रूट बदलने का फैसला लिया है। जोनल रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग राजेश कुमार ने रूट बदलने के यह आदेश सभी जोनल मुख्यालयों को जारी कर दिए हैं। 

जिन ट्रेनों के रूट और समय मे परिवर्तन किया जा रहा हैं उसमें लखनऊ से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। इसमें वाराणसी से जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस सुल्तानपुर की जगह अब वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली होकर चलेगी। हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस फैज़ाबाद की जगह अब रायबरेली होकर गुजरेगी। बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस रायबरेली-ऊंचाहार-फाफामऊ होकर गुजरेगी 

जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद और सरयू यमुना एक्सप्रेस मुरादाबाद-दिल्ली की जगह अब सहारनपुर-अम्बाला होकर चलाने की तैयारी है। इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस भोपाल की जगह अब संत हरदाराम नगर होकर चलेगी। चंपारण हमसफर एक्सप्रेस कटिहार-खगड़िया-रुसेरा घाट होकर गुजरेगी। यह ट्रेन पूर्णिया, सहरसा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...