बलिया के एक बाल रोग विशेषज्ञ के प्राइवेट हॉस्पिटल में नवजात बच्चे की मौत पर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पांच घण्टे तक चिकित्सक द्वारा बच्चे को नही देखे जाने से उसकी मौत हो गयी।
बलिया शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश कुमार केजरीवाल के निजी अस्पताल में एक नवजात बच्चे की मौत से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि एनआईसीयू में भर्ती नवजात बच्चे को कोई डॉक्टर देखने नही आया जिससे बच्चे की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छान बिन में जुटी हुई है।
मृतक नवजात बच्चे के दादा
दरअसल नवजात बच्चे की मौत ने निजी अस्पतालों की उस भयानक सच्चाई को उजागर कर दिया जिसने नामचीन डॉक्टर पैसा कमाने के नाम पर हॉस्पिटल तो खोल देते हैं पर अनट्रेंड स्टाफ के हाथों बच्चो की जिंदगी दाव पर लगा देते हैं इस मामले में भी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश कुमार केजरीवाल जब पूछा गया की एक बजे से लेकर बच्चे की मृत्यु के समय लगभग साढ़े 6 बजे तक जब आप चिकित्सालय में नही थे तो एनआईसीयू में कौन से डॉक्टर की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा था। इस सवाल पर डॉक्टर केजरीवाल की बोलती बंद हो गई।
आपको बता दें कि बलिया में निजी चिकित्सालय में आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है और जिला के स्वास्थय विभाग के अधिकारि जांच कराने की बात कह कर मामले को ठंडा बस्ता में डाल देते है।