1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया: मंत्री एसपी के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन कर किया बुट पलिस

बलिया: मंत्री एसपी के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन कर किया बुट पलिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलिया: मंत्री एसपी के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन कर किया बुट पलिस

बलिया: सत्ताधारी पार्टियों के खिलाफ अक्सर धरना प्रदर्शन देखा जाता है। वहीं मंत्री के साथ एसपी यानी पुलिस अधीक्षक का भी अनोखा प्रदर्शन के साथ विरोध दिखे तो आप क्या कहेंगे। इसी तरह का विरोध बलिया में देखा गया गया। आइये चलते हैं।

दरअसल टीडी कालेज के पूर्व छात्र नेताओं का यह अनोखा प्रदर्शन पहली बार देखा जा रहा है। आरोप है कि बलिया में मंत्री और पुलिस अधीक्षक की वजह से अपराध बढ़ रहा है। एसपी को हम पैसा नही दे पा रहे हैं जिसके कारण अपराधियों पर पुलिस शिकंजा नही कर पा रही है। बूट पॉलिस हम इसलिए कर रहे हैं ताकि पैसा इकट्ठा कर हम मंत्री तथा एस पी को देंगे।

शहर के टीडी कालेज चौराहे पर बलिया में अपराध के खिलाफ छात्र नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान बलिया में बढ़ रहे अपराध का जिम्मेदार बलिया एसपी और राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला को ठहराते हुए लोगो का बूट पालिश किया।

पूर्व छात्र नेता और पूर्वांचल छात्र समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह उर्फ़ झुन्नू अपने दर्जन भर समर्थकों के साथ बूट पालिश करने टीडी कालेज के चौराहे पर बैठ गए। रास्ते से गुजर रहे लोगो ने छात्र नेता से बूट पालिश कराया और बूट पालिश का पैसा दिया जिसे घुस के रूप में डीएम के माध्यम से राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला और एसपी को देने की बात कही।

इसके अलावा हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नही है, मेरे पास घुस देने के लिए पैसे नही है। आरोप लगाते हुए कहा घुस लेकर बलिया में रोज हत्या कराया जा रहा है और खुद की हत्या करने की बात कही। कहा यदि बलिया में अपराध नही रुका तो मैं अपना घर बेच कर घुस दूंगा और अगर तब भी अपराध नही रुका तो आत्मदाह करूँगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...