1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज, रिश्तेदार की जमीन व घर कब्जाने का मामला

विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज, रिश्तेदार की जमीन व घर कब्जाने का मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज, रिश्तेदार की जमीन व घर कब्जाने का मामला

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भूमि कब्जा करने के मामले में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा की ओर से दायर जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद आरोप की गंभीरता को देखते हुए फैसला सुनाया। इस दौरान न्यायालय के बाहर विधायक के समर्थकों की काफी भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स भी मुस्तैद थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी की ओर से एफआईआर थाने में दर्ज कराया गया। आरोप है कि विधायक विजय मिश्रा ने उनके मकान व जमीन पर जबरन कब्जा किया है। मामले में विजय मिश्रा की  पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा व उनके बेटे विष्णु मिश्रा को भी आरोपित बनया गया है। विधायक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल विजय मिश्रा चित्रकूट जिला कारागार में बंद हैं। विजय मिश्रा के अधिवक्ता द्वारा जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय अनिल कुमार की अदालत में दायर किया था। मंगलवार को दोनों पक्षों कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा।। बचाव पक्ष की ओर से दलील पेश करने के लिए गैर जनपद के भी अधिवक्ता न्यायालय कक्ष में उपस्थित थे। वादी की ओर से अधिवक्ता तेजबहादुर यादव ने बहस की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोप की गंभीरता को देखते हुए अदालत विजय मिश्र की जमानत याचिका खारिज किए जाने का आदेश सुनाया है।

एमएलसी रामलली की तलाश तेज 
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के जमानतअर्जी पर सुनवाई वास्ते तिथि नियत पर जमानत को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। आपस में लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। उधर, इस मामले में अन्य आरोपी एमएलसी रामलली मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका सत्र न्यायालय ज्ञानपुर व माननीय कोर्ट प्रयागराज से पोषणियता के आधार पर निरस्त हो चुकी है। वहीं, आरोपी विधायक पुत्र विष्णु मिश्र की भी अग्रिम जमानत याचिका सत्र अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है। एमएलसी रामलली मिश्रा व पुत्र विष्णु मिश्र के विरुद्ध स्थानीय सीजेएम न्यायालय द्वारा गैर विवेचक के अनुरोध पर गैर जमानती वारंट का आदेश निर्गत किया जा चुका है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। एसपी भदोही का कहना है कि जल्द ही एमएलसी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...