दातागंज कस्वे में ख्वाजा गरीब नमाज धर्मकांटे के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन पर बजरफुट भरा ट्रक लाईन की चपेट में आ गया जिससे चालक और परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में दोनो को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ चालक आशिफ अली पुत्र सबदर अली उम्र 25 निवासी भोजीपुरा बरेली की मौत हो गई वही परिचालक शमशुल पुत्र नवी शेर उम्र 35 किच्छा की हालत गंभीर बनी हुई हैं वही शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है वही चालक के परिजन मौके पर पहुँच गए परिजनों का आरोप हैं कि धर्मकांटे मालिक ने चालक सही ढंग से मौके पर इलाज नही करवाया जिससे चालक की मौत हुई हैं ।