1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूँ : थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम चितौरा रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बदायूँ : थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम चितौरा रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बदायूँ : थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम चितौरा रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने सनसनी मच गई है। आपको बता दें थाना अलापुर से चितौरा जाने वाले रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है वहीं सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

आपको बता दें वहीं थाना प्रभारी अलापुर ओपी गौतम ने बताया शव की शिनाख्त नही हो पाई है और जांच की जा रही जैसे ही कोई जानकारी मिलती है अवगत कराया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी ने बताया इनको कल थाना उसहैत क्षेत्र की तरफ देखा गया था और आज लगभग 3 बजे अलापुर क्षेत्र में देखा गया है। वही उन्होंने बताया कुछ लोगों द्वारा ये भी बताया गया है इनकी मृत्यु किसी बीमारी से हुई है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...