आजमगढ़ : पूर्वांचल का आजमगढ़ इन दिनों हत्या लूट लेती के लेकर चर्चाओं में है बीता माह अगस्त मैं ताबड़तोड़ आधा दर्जन हत्या हुई थी वही अपराधियों ने सितंबर मैं भी सितम थाने का मानो मूड बना लिया है फिलहाल पुलिस अपराधियों के मंसूबे पर पानी भरने के लिए तैयार हैं ताजा मामला आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समरूपुर गांव में रविवार की शाम बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाशों ने लगभग 50 वर्षीय अधेड़ को गोली मार कर फरार हो गए, घटना का कारण एक हत्या के मुकदमे में पैरवी करना बताया जा रहा है, घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाल स्वतंत्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, समरूपुर गांव निवासी लौटन राम शाम को खेत से घास लेकर घर जा रहा था, घर से पहले ही बाइक सवार बदमाश मुंह में गमछा बांधकर पहुंचे और पहले नाम पूछा फिर बदमाशों ने कहा कि जो 2007 में तुम्हारे मामा की हत्या हुई थी, उसमें गवाही करना छोड़ दो, इस पर लौटन ने कहा कि मैं गवाही करूंगा, इसके बाद बदमाशों ने लौटन को गोली मार दी, और मौके से फरार हो गए, बता दें कि देवगांव में दोहरा हत्याकांड तरवा थाना क्षेत्र के बांसगांव में प्रधान की हत्या निजामाबाद में बीटीसी की हत्या इसके बाद ताजा मामला लेखपाल की हत्या जिले की योगी पुलिस को सवालों के कठघरे में खड़ी कर दी है.