कानपुर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आने से हड़कंप मच गया.मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलसहरी गांव का है. जहां रहने वाली नाबालिग किशोरी को पड़ोस में रहने वाला मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया. आरोप है कि युवक का परिवार जादू टोना और झाड़-फूंक करता है.युवक ने झाड़-फूंक और जादू टोने से किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. जिसके बाद वह उसे लेकर कानपुर देहात भाग गया. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की.पुलिस ने दोनों को रनिया से बरामद किया. पुलिस किशोरी की उम्र निर्धारण के लिए कागजातों की जांच में जुटी है.वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है.मामले में हिंदूवादी संगठन भी सक्रीय हो गए हैं.