इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं इसके संघटक कॉलेजों में यूजी, पीजी, विधि और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। 26 सितम्बर से पांच अक्तूबर के मध्य प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कुल 11 शहरों के 104 केंद्रों पर तीन चरणों में होगी। 58 ऑफलाइन और 46 ऑनलाइन केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। प्रयागराज में 53 केंद्र बनाए गए हैं। 37 ऑफलाइन और 16 ऑनलाइन केंद्र हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी होगा। इसके बाद प्रवेश प्रारंभ होगा। (क्रेट) का कार्यक्रम नहीं जारी किया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र राय ने बताया कि पहले चरण में 26 सितम्बर को पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक बीएससी (मैथ और बॉयो) होगी। दूसरी पाली में दो बजे से चार बजे तक बीकॉम और बीएससी होम साइंस की परीक्षा होगी।
27 सितम्बर को पहली पाली में बीए, बीएफए और बीपीए फिर दूसरी पाली में बीएएलएलबी की परीक्षा होगी। 29 सितम्बर को दूसरी पाली में तीन वर्षीय एलएलबी की परीक्षा होगी। 30 सितम्बर को पहली पाली में पीजीएटी वन और दूसरी पाली में एलएलएम और एमकॉम की परीक्षा होगी। एक अक्टूबर को दोनों पालियों में (आइपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में तीन, 3 और 5 अक्टूबर को भी पीजीएटी टू और आइपीएस की प्रवेश परीक्षा होगी।
पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा की तिथि
बीएससी मैथ और बायो – 26 सितंबर
बीए, बीएफए, बीपीए, पांच वर्षीय बीएएलएलबी – 27 सितंबर
एलएलबी -29 सितंबर
एमलएलएम, एमकॉम और पीजीएटी वन – 30 सितंबर
आईपीएस, पीजीएटी-टू – 1, 3, 4, 5 अक्तूबर