आगरा जिला अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि एक सिंतबर 2020 से समस्त ऐतिहासिक स्मारक अपने पूर्व निर्धारित समय में खुलेंगे। इन स्थलों पर आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
पर्यटकों को ताजमहल का दीदार करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस संबंध में आगरा के जिला अधिकारी ने एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर आगरा में स्थित सभी अहम स्मारक एक सितंबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। ताजमहल और आगरा किला पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।
आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए आगरा जिले के ताजमहल और आगरा किला सहित अन्य समस्त ऐतिहासिक स्मारकों को सुरक्षा की दृष्टि से बफर जोन घोषित किया गया था। इस कारण पर्यटकों के लिए ये सभी स्थल बंद थे। वर्तमान में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर अन्य स्मारकों को बफर जोन से बाहर किया जाता है।