1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डा.कफील की रिहाई पर अखिलेश यादव को याद आए आजम खान,बोले-उम्‍मीद है उन्‍हें भी जल्‍द न्‍याय मिलेगा

डा.कफील की रिहाई पर अखिलेश यादव को याद आए आजम खान,बोले-उम्‍मीद है उन्‍हें भी जल्‍द न्‍याय मिलेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डा.कफील की रिहाई पर अखिलेश यादव को याद आए आजम खान,बोले-उम्‍मीद है उन्‍हें भी जल्‍द न्‍याय मिलेगा

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार की देर रात डॉ.कफील की रिहाई को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने खुशी जताई है। बुधवार सुबह एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि डॉ.कफील की रिहाई का देश-प्रदेश के सभी इंसाफ पसंद लोगों ने सहर्ष स्‍वागत किया है।

इस मौके पर सपा के वरिष्‍ठ नेता और सांसद आजम खान को याद करते हुए अखिलेश ने उन्‍हें फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने का आरोप लगाया। अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्‍होंने लिखा कि उम्‍मीद है कि झूठे मुकदमों में फंसाए गए आजम खान को भी शीघ्र ही न्‍याय मिलेगा। सत्‍ताधारियों का अन्‍याय और अत्‍याचार हमेशा नहीं चलेगा।
आजम खां इस वक्‍त सीतापुर की जेल में बंद हैं। किसानों की जमीन जबरन हथियाने से लेकर किताब चोरी तक के कई मुकदमे उनके खिलाफ दर्ज हैं। इसके पहले 14 अगस्‍त को आजम खां के जन्‍मदिन पर भी अखिलेश यादव ने उन्‍हें बेगुनाह बताते हुए शायराना अंदाज में अपनी बात कही थी। अखिलेश ने अपने ट्वीटर पर लिखा था-‘झूठ के कितने जाल बिछा लो सच तो फिर भी आज़ाद रहेगा।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...