1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर डीएम व चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर डीएम व चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर डीएम व चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

त्तर प्रदेश में सोमवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के डीएम और चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में विफल कानपुर के जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आलोक कुमार तिवारी को तैनात किया गया है। डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी को विशेष सचिव वन विभाग के पद पर भेजा गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उनका पैर भी टूट गया थ।

राज्य सरकार ने यूपी में निवेशकों को सुविधा देने के लिए इंवेस्ट यूपी का गठन किया है। विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग डॉ. मुथुकुमारसामी बी को इंवेस्ट यूपी का पहला अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में सुनील शुक्ल एसडीएम जालौन से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है। हरिशंकर शुक्ल सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम न्यायिक सीतापुर, विनीता सिंह सिटी मजिस्ट्रेट शाजहांपुर से एडीएम न्यायिक फतेहपुर और त्रिभूवन कुमार एसडीएम सिद्धार्थनगर को सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाया गया है।

नामकहां थेकहां गए
डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारीडीएम, कानपुरविशेष सचिव, वन विभाग
आलोक कुमार तिवारीकेन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेडीएम, कानपुर
सुनील शुक्लएसडीएम, जालौनसिटी मजिस्ट्रेट, जालौन
हरिशंकर शुक्लसिटी मजिस्ट्रेट, जालौनएडीएम न्यायिक, सीतापुर
विनीता सिंहसिटी मजिस्ट्रेट, शाजहांपुरएडीएम न्यायिक, फतेहपुर
त्रिभूवन कुमारएसडीएम, सिद्धार्थनगरसिटी मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...