मंगलवार को एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने जिले की किठौर कोतवाली का औचक निरिक्षण किया। लगभग 11:00 बजे किठौर कोतवाली पहुंचे एडीजी को गार्ड ऑफ गनर दिया गया । गार्ड ऑफ गनर के बाद एडीजी ने कोविड डेस्क का निरिक्षण करते हुए मौजूद कांस्टेबल से सिपाहियों के रूटीन हेल्थ चेकअप के बारे में जानकारी की। इसके बाद कंप्यूटर कक्ष का निरिक्षण करने के बाद थाना प्रागण मे खड़े वाहनों के रखरखाव को देखकर एडीजी खुश नही दिखे। और सही रख-रखाव को लेकर दिशा निर्देश दिये।जिसके बाद भोजनालय कक्ष मे पहुंचकर खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली।मालखाना निरिक्षण के दौरान उसके रखरखाव की जानकारी ली।जिसके बाद एडीजी ने थाने के दरोगाओं की काबलियत को परखा और सभी दरोगाओं से पिस्टल खोलकर दोबारा जोड़ने को कहा,थाने के सभी दरोगाओं मे दरोगा सर्वेश यादव ने सबसे पहले इसको पूरा किया। बाकी दरोगाओं पर के प्रर्दशन पर खुश नही दिखे। ओर उन्होंने दरोगाओं पर नाराजगी जाहिर की। असलाह चैक करने के बाद एडीजी ने हवालात और कार्यालय का निरिक्षण किया। इस दौरान एडीजी राजीव सभरवाल ने थाने के सभी अभिलेखों की जांच की। एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल के साथ आईजी प्रवीण कुमार, मेरठ एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी क्राइम रामअर्ज सिंह व अंडर ट्रेनिंग आईपीएस कृष्ण बिश्नोई, किठौर सीओ देवेश सिंह भी साथ रहे। लगभग तीन घंटे चले इस निरीक्षण के दौरान थाने मे हडकंप मचा रहा।